अपराध

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात, पति-पत्नी ने पहले 4 साल के मासूम की गला घोंटकर की हत्या, फिर की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को आशंका हुई और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, वहीं बच्चे का शव पास ही मिला।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में चार साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद दंपति ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केसरी गंज गांव का है। यहां के आनंद रैकवार और उसकी पत्नी के अलावा चार वर्षीय मनीष के शव घर में मिले। उस वक्त घर में कोई और नहीं था।

पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को आशंका हुई और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, वहीं बच्चे का शव पास ही मिला।

बताया गया है कि आनंद की पत्नी राखी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी और बीते रोज ही आनंद उसे लेकर लौटा था। यह कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर इस दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह हो सकता है जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह