अपराध

दिल्ली में हाईटेक किडनैपिंग, नाराज नौकर ने बुजुर्ग को फ्रिज में डालकर किया अगवा, बिहार से है कनेक्शन! 

दिल्ली में बुजुर्ग की किडनैपिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर कैलाश में रहने वाले 91 वर्षीय कृष्ण खोसला को उनके ही नौकर ने फ्रिज में डालकर किडनैप कर लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में किडनैपिंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के मुताबिक, नाराज नौकर ने अपने बुजुर्ग मालिक को बेहोश कर फ्रिज में डाला और फ्रिज को टेम्पो में भरकर बुजुर्ग को किडनैप करके ले गया। बताया जा रहा है मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है।

Published: undefined

दरअसल, ग्रेटर कैलाश में कृष्ण खोसला अपनी पत्नी और नौकर किशन के साथ रहते हैं, बताया जा रहा है कि 31 अगस्त यानि शनिवार शाम 5 बजे के करीब घर के बाहर एक मिनी ट्रक आकर रुका, जिसमें से 6 लोग बाहर आगर कृष्ण खोसला की कोठी की पहली मंजिल पर गए और अंदर मौजूद कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी को नशे की कोई चीज खिलाकर घर में लूटपाट की, इसके बाद फ्रिज से सारा सामान निकाला और कृष्ण खोसला को उसमें भरकर बाहर खड़े ट्रक में डाला और किडनैप करके ले गए।

Published: undefined

इस घटना के बाद अगले दिन जब कृष्ण खोसला की पत्नी को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक, डेढ़ साल से आरोपी नौकर बुजुर्ग कृष्ण खोसला के घर पर काम कर रहा था। पुलिस की कई टीमें कृष्ण खोसला और नौकर की तलाश कर रही हैं लेकिन अभी तक किसी का भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकर बिहार का रहने वाला है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined