अपराध

हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को एक पार्टी के बाद घर लौट रही 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया था। जिसके बाद नाबालिग लड़की के पिता ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नाबालिग लड़की से मर्सिडीज़ में हुए गैंग रेप मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में एक किशोर और दूसरा मुख्य आरोपी है।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को एक पार्टी के बाद घर लौट रही 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया था। जिसके बाद नाबालिग लड़की के पिता ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की के पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

Published: undefined

मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 323 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 9 के तहत 10 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर (पश्चिम क्षेत्र) जोएल डेविस ने मीडिया को बताया, "पुलिस ने संदिग्ध सादुद्दीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया। पहचाने गए पांच लोगों में से तीन नाबालिग हैं।" डीसीपी ने कहा,"पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान की बुनियाद पर पांच अपराधियों की पहचान की है।"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर लड़की को संदिग्ध हमलावरों के साथ पब के बाहर खड़ा देखा गया है, जहां वह उनसे मिली थी। लड़कों ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की थी। इसके बजाय, शहर में एक खड़ी कार के अंदर उसके साथ मारपीट की गई। उसके हमलावरों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया, जबकि अन्य कार के बाहर पहरा दे रहे थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

  • ,
  • पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की