अपराध

दिल्ली में अंधाधुंध फायरिंग, ज्योति नगर में दो गुटों चली गोलियां, कई लोग घायल

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना देर शाम ज्योति नगर थाने में एक व्यक्ति ने दी, जिसने दावा किया कि उसके बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी की घटना में दो राहगीरों समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना सोमवार रात करीब नौ बजे ज्योति नगर थाने में एक व्यक्ति ने दी, जिसने दावा किया कि उसके बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि झड़प के दौरान कई राउन्ड गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल हुए लोगों की पहचान आकाश (21), अभिषेक (30), वासु (22) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "गोलीबारी की घटना के दौरान, दो राहगीरों को भी गोली लगी, जिनकी पहचान राम कुमार राणा (55) और मुकेश (45) के रूप में हुई है। हमारी शुरुआती जांच के दौरान, हमें पता चला कि दोनों समूहों के बीच केबल कनेक्शन को लेकर पुराना विवाद था।"

उन्होंने कहा, "सोमवार रात दोनों गुटों के सदस्यों के बीच झड़प हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिससे पास में खड़े दो लोग घायल हो गए।"

उन्होंने बताया "मामले की जांच की जा रही है। हमें यह भी पता चला है कि आकाश, अभिषेक और वासु गोलीबारी में शामिल थे, फिलहाल उनका इलाज हो रहा है।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया, जहां से कई कारतूस के खोखे और एक कारतूस बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की