अपराध

झारखंड: गोड्डा में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, एक दर्जन लोग घायल

बताया गया कि मूर्ति विसर्जन के लिए युवकों का एक समूह जा रहा था, तब दूसरे समूह के साथ विवाद होने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पत्थरबाजी भी हुई। युवकों के दो गुटों के बीच दुर्गा पूजा के वक्त भी विवाद हुआ था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड के गोड्डा जिले के पथरा में काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए आई पुलिस टीम पर भी इस दौरान हमला किया गया। एक पुलिस दारोगा भी हमले में घायल हो गए। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना बीती रात की है।

Published: undefined

बताया गया कि मूर्ति विसर्जन के लिए युवकों का एक समूह जा रहा था, तब दूसरे समूह के साथ विवाद होने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पत्थरबाजी भी हुई। युवकों के दो गुटों के बीच दुर्गा पूजा के वक्त भी विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश को लेकर वे एक बार फिर भिड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनपर भी हमला कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर उमेश मोदी के सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। संघर्ष में घायल एक दर्जन अन्य लोगों का भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया है।

Published: undefined

इस घटना को लेकर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना के लिए निरंजन यादव को जिम्मेदार ठहराया है। उसने ही थाना प्रभारी पर हमला किया है। दुबे ने कहा है कि इस मामले में झारखंड पुलिस का मूकदर्शक बनी हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • चुनाव: उमर अब्दुल्ला ने कहा- अगर SIR बंगाल चुनावों के नतीजों को प्रभावित करता है, तो यह खतरनाक नजीर होगी

  • ,
  • बलराज साहनीः नैतिकता और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कलाकार, जिसने सांप्रदायिकता के खिलाफ उठाई आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब