अपराध

जम्मू कश्मीर में हिज्बुल के इन तीन आतंकियों की पुलिस कर रही तलाश, 30 लाख के इनाम का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े तीन आतंकियों पर 30 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इनमें मोहम्मद अमीन पर 15 लाख रुपए, रिजाय अहमद और मुदस्सिर हुसैन प्रत्येक पर साढ़े सात लाख का इनाम रखा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े तीन आतंकियों पर 30 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इनमें मोहम्मद अमीन पर 15 लाख रुपए, रिजाय अहमद और मुदस्सिर हुसैन प्रत्येक पर साढ़े सात लाख का इनाम रखा गया है।

पुलिस को इन तीनों आतंकवादियों की तलाश है। पुलिस के मुताबिक, उक्त आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। बता दें कि ये तीनों आतंकवादी घाटी में हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं। तीनों हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जाते हैं।

पिछले दिनों खुफिया सूचना में दावा किया गया था कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलवामा में आंतकियों की एक बैठक हुई थी जिसमें लश्कर-ए-तैयबा, हिज्बुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद को सुरक्षा बलों पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इससे पहले घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। सेना के शीर्ष सूत्रों ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि घाटी में अंसार गजवात उल हिंद आतंकी संगठन का सफाया हो गया है। इस आतंकी संगठन का मुखिया जाकिर मूसा था, जिसकी मौत के बाद अब्दुल हमीद ललहारी ने कमान संभाल ली थी। लेकिन सुरक्षाबलों ने पिछले हफ्ते मंगलवार को अब्दुल हमीद ललहारी को भी मार गिराया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, लगाया 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप!

  • ,
  • दिल्ली: मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, नेहा बोरा का तंज, 'धारा 163 लगी है, पुलिस खुद पर दर्ज करेगी FIR'

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’ हुई, AQI 324 पहुंचा, ग्रैप के तहत दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू

  • ,
  • IDBI बैंक बिक्री के प्रस्ताव की हो जेपीसी जांच, कांग्रेस ने उठाए मुनाफे वाली बैंक के विनिवेश के तर्क पर सवाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने भरा दम, त्योहारी सीजन में झूमे निवेशक, इस कंपनी में फ्रॉड की खबर ने बढ़ाई चिंता!