अपराध

बिहार के अररिया में घर में घुसकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या, गवाही की वजह से बनाया निशाना, दहशत में लोग

शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर बाहर निकलने वाले थे, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

 बिहार के अररिया जिले के रानीगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने।

 पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर बाहर निकलने वाले थे, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या चार से पांच थी, जो बाइक पर सवार होकर आए थे।

परिजनों के मुताबिक, दो साल पूर्व विमल के बड़े भाई की हत्या भी अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में विमल मुख्य गवाह थे। आशंका जताई जा रही है कि गवाह होने के कारण ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया हो।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है। विमल कुमार के एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए