अपराध

पंजाब सरकार को अपराधियों की खुली चुनौती! एक और गैंगवार, कबड्‌डी टूर्नामेंट क्लब के प्रधान को उतारा मौत के घाट

पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीछे पेट्रोल पंप के पास देर रात दो गुटों में गोलीबारी हो गई, जिसमें धर्मेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

पंजाब में सरकार बदलते ही अपराधियों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे हैं। पंजाब में गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब पटियाला जिले से कबड्‌डी टूर्नामेंट क्लब प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात कबड्‌डी टूर्नामेंट क्लब प्रधान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गईं। मृतक की पहचान गांव कला निवासी धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीछे पेट्रोल पंप के पास देर रात दो गुटों में गोलीबारी हो गई, जिसमें धर्मेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में नकाबपोश धर्मेंद्र पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, धर्मेंद्र सिंह हर साल गांव में कबड्डी टूर्नामेंट करवाता था और कबड्डी टूर्नामेंट क्लब का प्रधान था। उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल