अपराध

ग्रेटर नोएडा: 35 लाख मूल्य की अवैध शराब जब्त, चालक फरार; पुलिस कर रही तलाश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे कैंटर को जब्त किया गया। इसमें अवैध शराब की 653 पेटी थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तस्कर भी अपने काम में तेजी दिखा रहे हैं। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी भी साफ देखने को मिल रही है। कासना पुलिस और आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार की रात एक कैंटर में रखी गई अवैध शराब को बरामद किया गया।

Published: undefined

इसकी कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए बताई जा रही है। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Published: undefined

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे कैंटर को जब्त किया गया। इसमें अवैध शराब की 653 पेटी थी। कैंटर को सिरसा गोल चक्कर से जब्त किया गया।

इस संबंध में कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined