अपराध

MP: रायसेन के पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत का मामला गहराया, अब ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला

अभी पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत की जांच किसी नतीजे पर पहुंची भी नहीं थी कि अब उनके ड्राइवर छोटू बिहारी का शव सोमवार को मांगरोल के नर्मदा घाट के करीब बबूल के पेड़ से लटका मिला। छोटू बिहारी के शव के फंदे से लटके मिलने का मामला भी संदिग्ध हो गया है।

मध्य प्रदेश के रायसेन के पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद अब उनके ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला
मध्य प्रदेश के रायसेन के पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद अब उनके ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला फोटोः IANS

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बीते दिनों बीजेपी के पूर्व विधायक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला और गहरा गया है। क्योंकि अब उनके ड्राइवर का शव एक पेड़ से लटका मिला है और उसकी मौत भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है, लेकिन कई सवाल खड़े हो गए हैं।

दरअसल रायसेन जिले के बीजेपी नेता और पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का बीते दिनों घर के बाथरूम में शव मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया था। अंतिम संस्कार किए जाने से पहले भगवत सिंह पटेल की बेटियों के आपत्ति दर्ज कराने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। क्योंकि, उनके शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिले थे, इसीलिए उनकी मौत संदिग्ध मानी गई।

अभी पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत की जांच किसी नतीजे पर पहुंची भी नहीं थी कि अब उनके ड्राइवर छोटू बिहारी का शव सोमवार को मांगरोल के नर्मदा घाट के करीब बबूल के पेड़ से लटका मिला। छोटू बिहारी के शव के फंदे से लटके मिलने का मामला भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

रायसेन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है और जल्द ही मामले की उद्भेदन करने का दावा किया है। लेकिन सत्ताधारी दल के पूर्व विधायक की उन्हीं के घर में संदिग्ध हालत में मौत और उसके बाद ड्राइवर की भी संदिग्ध हालत में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?