अपराध

नोएडा: पहले पत्नी से मारपीट, फिर पिता ने तीन साल की बेटी की कर दी हत्या

नोएडा के बरौला गांव में पति पत्नी के आपसी झगड़े में एक पिता ने अपनी 3 साल की बेटी की हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नोएडा के बरौला गांव में पति पत्नी के आपसी झगड़े में एक पिता ने अपनी 3 साल की बेटी की हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस को आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब का आदि है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच मारपीट चल रही थी।

पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी को गिरफ्तारी करने की कोशिश जारी है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया, आज सुबह 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बरौला गांव में मर्डर हो गया है। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां एक महिला घायल अवस्था में थी वहीं तीन साल की बच्ची की मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने बताया, पुलिस ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। वहीं परिजनों और आस पास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि घायल महिला का पति एक शराबी है। दोनों के बीच पिछले काफी वक्त से मारपीट हो रही थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन 3 की मौत, देहरादून में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद

  • ,
  • 'चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • देहरादून में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

  • ,
  • FBI के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर नीतीश कौशल, 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल होने के कुछ दिन बाद गिरफ्तारी