
राजधानी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में एक एनआरआई महिला के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत एनआरआई महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल में कंपनी के सीईओ ने उसके साथ बलात्कार किया।
Published: undefined
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक से प्राप्त शिकायत के अनुसार चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला का आरोप है कि 14 सितंबर 2023 को नई दिल्ली जिले के एक पांच सितारा होटल में आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
Published: undefined
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, महिला जिस कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम कर रही है, उसी कंपनी में आरोपी सीईओ है। वह उसके चाचा को जानती थी और उसने उसे यह नौकरी दिलाने में उसकी मदद की थी। अधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined