अपराध

हरियाणवी मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश में फोटोग्राफर ने किया रेप, फोटो शूट का झांसा देने का आरोप, केस दर्ज

आरोपी ने महिला को यूपी के शामली स्थित अपने पैतृक गांव में फोटोशूट करने का झांसा दिया था। उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया पर बाद में मुकर गया।  

फोटो: Ians
फोटो: Ians 

फोटोग्राफर द्वारा शादी का झांसा देकर एक हरियाणवी मॉडल के साथ कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा की एक मॉडल को शादी का झांसा देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक फोटोग्राफर ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि महिला की शिकायत पर स्थानीय थाने (दक्षिण गुरुग्राम) में एक जीरो एफआईआर दर्ज करके मामले को जहां अपराध को अंजाम दिया गया उस जिले को स्थानांतरित कर दिया गया है। बोकन ने कहा कि पीड़िता मांगरे निवासी एक मॉडल है। छह महीने पहले वह गोविंद नाम के एक फोटोग्राफर के संपर्क में आई।

बोकन ने बताया, “आरोपी ने महिला को शामली जिला स्थित अपने पैतृक गांव में फोटोशूट करने का झांसा दिया था। गोविंद ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने उसके बाद उससे शादी करने का वादा किया और शामली स्थित अपने घर बुलाया जहां उसने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।” हाल ही में गोविंद ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने उसे उसकी अंतरंग तस्वीर और वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने की भी धमकी दी।

बोकन ने बताया, “पीड़िता ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपशब्द भरा संदेश उसे फेसबुक पर भेजा। आखिर में महिला ने शुक्रवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Aug 2019, 8:32 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति