अपराध

बिहार के अररिया में पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो: सोशस मीडिया
फोटो: सोशस मीडिया 

बिहार के अररिया के रंजीगंज इलाके में घर में घुसकर पत्रकार की हत्या करने के मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले प्रेस से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया था कि हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हमारी 4 टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। हमें कुछ जानकारी मिली है और उसके आधार पर हमें इसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

ये है पूरा मामला

बिहार के अररिया के रानीगंज इलाके में बदमाशों ने शुक्रवार को पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर घर बाहर निकले, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

दो साल पहले विमल के बड़े भाई की हत्या भी अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में विमल मुख्य गवाह थे। आशंका जताई जा रही है कि गवाह होने की वजह से बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Aug 2023, 9:55 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप