दिल्ली में 36 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान नानवीन सिंह भंडारी (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है, जिन्हें अपराध करने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
Published: 15 Apr 2022, 12:18 PM IST
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। जिसके बाद, पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (अपराध करने के इरादे से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
Published: 15 Apr 2022, 12:18 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Apr 2022, 12:18 PM IST