अपराध

राजस्थान में शर्मसार करने वाली घटना, महिला को अर्धनग्न कर घुमाया, शादीशुदा शख्स से प्रेम प्रसंग पर दी सजा

कथित वीडियो में महिला को अर्धनग्न कर घुमाया जा रहा है और एक महिला पीड़िता के बाल पकड़कर घसीट रही है। पीड़िता गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

राजस्थान के बाड़मेर में शार्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक विवाहित पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग के आरोप में एक महिला को कथित तौर पर अर्धनग्न कर घुमाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मामला सरवाड़ी गांव का है। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स की पत्नी और परिवार वालों को महिला के साथ उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था।

कथित वीडियो में महिला को अर्धनग्न कर घुमाया जा रहा है और एक महिला पीड़िता के बाल पकड़कर घसीट रही है। पीड़िता गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही है।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने बताया, ‘‘इस संबंध में समदड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है।’’

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए