अपराध

कर्नाटक में हैरान करने वाली घटना, 'स्वादिष्ट सांभर नहीं पकाने' पर युवक ने मां, बहन को मार दी गोली

कर्नाटक में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले के कोडागोडु में एक युवक ने अपनी मां और बहन को सिर्फ इसलिए गोली मारी दी क्योंकि सांभर स्वादिष्ट नहीं बना था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कर्नाटक में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले के कोडागोडु में एक युवक ने अपनी मां और बहन को सिर्फ इसलिए गोली मारी दी क्योंकि सांभर स्वादिष्ट नहीं बना था। घटना बुधवार को हुई और आरोपी मंजूनाथ हस्लर (24) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों की पहचान मंजूनाथ की मां पार्वती नारायण हस्लर (42) और बहन राम्या नारायण हस्लर (19) के रूप में हुई है।

मंजूनाथ (जो एक शराबी के रूप में जाना जाता है) ने अपनी मां के साथ उसके (मां) द्वारा बनाए गए सांभर स्वादिष्ट ना होने को लेकर लड़ गया और साथ ही उसने अपनी मां द्वारा कर्ज लेकर अपनी बहन के लिए फोन खरीदने के प्लान का भी विरोध किया।

पुलिस ने कहा, मामला तब और बिगड़ गया जब उसकी मां ने उसे कहा कि वह अपनी बेटी के लिए फोन खरीदेगी या नहीं, यह तय करने वाला वह कौन होता है, जिसके बाद मंजूनाथ का पारा हाई हो गया और उसने घर में पड़ी देसी बंदूक से उन्हें गोली मार दी। बाद में, उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी।

घटना का पता तब चला, जब आरोपी के पिता घर लौटे और अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए