अपराध

यूपी: लखनऊ से दिल दहला देने वाली खबर! बहन की हत्या कर भाई ने शव को घर में ही दफना दिया, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में हिमांशु ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सब कुछ बता दिया। शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। झूठी शान की खातिर एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, आरोपी और उसकी 22 साल की बहन शिवानी सिंह अकेले ही रहते थे। उनके माता-पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी।

Published: undefined

गांव के ही एक व्यक्ति के साथ शिवानी के संबंध को लेकर हिमांशु और शिवानी के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, हिमांशु ने दुपट्टे से अपनी बहन का गला घोंटा और उसके शव को घर के अंदर दफना दिया।

Published: undefined

एक दिन बाद स्थानीय लोगों ने घर से लड़की के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लखनऊ उत्तर के पुलिस उपायुक्त कासिम आब्दी के अनुसार, पुलिस ने देखा कि घर के दो कमरों में से एक का फर्श खोदा गया था।

Published: undefined

अधिकारी ने कहा, शुरुआत में हिमांशु ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सब कुछ बता दिया। शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने खुद अपराध का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा