अपराध

उत्तर प्रदेश: कार में युवती से 3 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को बताई दिल दहला देने वाली आपबीती!

घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को ऑटो में बैठ दिया। इसके बाद युवती बदहवास हालत में थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस जब युवती को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो वह ठीक से कुछ भी बात नहीं कर पा रही थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश में एक बार शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा से औरैया के बिधूना के लिए कार में जा रही युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को कार के ड्राइवर और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया। युवती को ईको गाड़ी में बैठाकर पहले ड्राइवर ने हाईवे पर ही घुमाया। इसके बाद कुबेरपुर लाकर अपने दोनों साथियों को बैठा लिया। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे के पास युवती से गैंगरेप किया।

घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को ऑटो में बैठ दिया। इसके बाद युवती बदहवास हालत में थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस जब युवती को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो वह ठीक से कुछ भी बात नहीं कर पा रही थी। ऐसे में पुलिस युवती को थाने  लेकर वापस लौट गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

युवती ने पुलिस को बताया कि नोएडा से रवाना होते समय ईको गाड़ी में 6 सवारियां बैठी थीं। वह पीछे की सीट पर बैठकर फिरोजाबाद तक पहुंची। युवती के मुताबिक, ड्राइवर ने उसे बिधूना छोड़ने की बात कही। ऐसे में युवती निश्चिंत हो गई। इस दौरान युवती ने बताया कि उसे नींद आ गई। जब नींद खुली तो वह सुनसान जगह पर थी। कार में दो लोग और बैठे हुए थे। वे आपस में बात करने लगे तब उनके मंसूबे समझ में आए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। करीब सुबह 4 बजे तक वह उनके चंगुल में ही रही। इसके बाद आरोपितों ने उसे आटो में बैठा दिया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। वह 12वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ महीने पहले नौकरी करने के लिए वह नोएडा गई थी। युवती ने बताया कि वहां उसकी मौसी रहती हैं। मौसी के घर में रहकर उसने कपड़े की एक फर्म में नौकरी की थी। युवती ने बताया कि उसने 6 महीने बाद नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह गांव आ गई थी। उसने बताया कि उसके 10 हजार रुपये फर्म मालिक के पास रह गए थे। पैसे लेने लिए वह नोएडा गई थी। फर्म मालिक ने यह रकम बाद में देने के लिए बाद कहा। इसके बाद वह मंगलवार रात को गांव के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ यह घिनौनी हरकत हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!