अपराध

यूपी फिर शर्मसार! डॉक्टर ने बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, पीड़िता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी की हालात ठीक नहीं है। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। बीपी हाई है, सीने में दर्द और घुटन हो रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद में क्लीनिक में बंधक बनाकर डॉक्टर ने नर्स से रेप किया। पीड़ित नर्स की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले सीएचसी ठाकुरद्वारा में पीड़िता को भर्ती कराया गया, जहां से मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी की हालात ठीक नहीं है। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। बीपी हाई है, सीने में दर्द और घुटन हो रही है।

सीएमओ ने बताया कि पीड़िता को घबराहट के साथ ही पेट में दर्द है। पीड़िता को डॉक्टर के साथ ही काउंसलर को दिखाया गया। पीड़िता को एंग्जाइटी की भी समस्या है। फिलहाल पीड़िता डॉक्टर्स की निगरानी में है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता 10 महीने से अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी। 17 अगस्त को वह नाइट ड्यूटी पर थी। वह जब अस्पताल गई तो अस्पताल की नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद ने उसे दूसरी मंजिल पर डॉक्टर शाहनवाज के कमरे में भेज दिया। इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया। डॉक्टर शाहनवाज ने नर्स के साथ रेप किया और धमकी दी। बड़ी मुश्किल से पीड़िता वहां से नीचे उतरी और सुबह घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर, वार्ड बॉय और एक अन्य नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा