अपराध

उत्तर प्रदेश: विकास दुबे का बहनोई गिरफ्तार, हैरान करने वाले हैं आरोप!

बिकरू हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को जालसाजी के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिकरू हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को जालसाजी के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसे कृष्णा नगर पुलिस ने कार के कागजात के साथ हेरफेर करने के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया। दीक्षित उन्नाव के अचलगंज का निवासी है।

पिछले जुलाई में बिकरू हत्याकांड के बाद पुलिस की छापेमारी के दौरान विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के घर से एक एंबेसडर कार बरामद हुई थी।

Published: 16 Mar 2021, 12:54 PM IST

4 जुलाई को, बिकरू हत्याकांड के एक दिन बाद, जिसमें आठ पुलिस कर्मी मारे गए थे, लखनऊ में विकास दुबे के भाई के घर में एक सरकारी एंबेसडर कार मिली थी।

जांच के दौरान, यह पाया गया कि फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर कार को पंजीकृत किया गया था जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

Published: 16 Mar 2021, 12:54 PM IST

यह कार राज्य संपत्ति के विशेष सचिव के नाम पर पंजीकृत है और जाहिर तौर पर एक नीलामी में खरीदी गई थी, लेकिन स्वामित्व को ट्रांसफर नहीं किया गया था।

जांच अधिकारी राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि कार के फर्जी दस्तावेज कृष्ण गोपाल दीक्षित ने तैयार किए थे।

एक पखवाड़ा पहले, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने घटनास्थल से भागने में गैंगस्टर विकास दुबे की मदद करने के आरोपी सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

Published: 16 Mar 2021, 12:54 PM IST

गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गो ने 3 जुलाई को बिकरू में घात लगाकर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं थी जो उन्हें गिरफ्तार करने गई थी।

गोलीबारी में सर्किल अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

Published: 16 Mar 2021, 12:54 PM IST

एक हफ्ते बाद, विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। 10 जुलाई को कानपुर लाए जाने के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया था।

बिकरू हत्याकांड के पांच और अभियुक्त भी अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए और 36 आरोपी इस मामले में जेल में हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 16 Mar 2021, 12:54 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Mar 2021, 12:54 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मुंबई में जलभराव की स्थिति, बेंगलुरु में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से 7 की मौत

  • ,
  • 'देश को ‘पर्यावरणीय आपदा’ की ओर ले जा रही ग्रेट निकोबार परियोजना', जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • ,
  • वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह न देने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, कहा- यह देरी उन पर दबाव डालेगी

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, MP समेत 19 राज्यों में आज बारिश के आसार, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

  • ,
  • FIFA: सदियों तक याद रखने वाला मैच, बेल्जियम ने हार के मुंह से ऐसे छीनी जीत, वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे लेट गोल दागा