अपराध

गाजियाबाद में मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुस्लिम व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुस्लिम व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि दो लड़के दो मुस्लिम व्यक्तियों को पीट रहे हैं और उन्हें गालियां बक रहे हैं। जिसमें आसपास के कुछ लोग मौजूद हैं जो उन्हें छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं। मुस्लिम व्यक्तियों ने पुलिस को कॉल कर इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और लड़कों की तलाश शुरू हो गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक घटना हुई थी, जिसमें सनी और सचिन नाम के दो व्यक्तियों ने सदाकत व उनके साथी के साथ अभद्रता गाली गलौज व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर टीमें गठित कर दी गई थीं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इस संबंध में विवेचना अभी प्रचलित है इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति