देश दुनिया

पाकिस्तानः पूर्व पीएम नवाज शरीफ को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की सजा, दोनों बेटे भगोड़े घोषित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। इसी मामले में उनकी बेटी मरियम नवाज को भी 7 साल की सजा हुई है। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नवाज शरीफ को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को 10 साल की सजा

पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा सुना दी है। अदालत ने पूर्व पीएम शरीफ को 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अदालत ने उनकी बेटी मरियम नवाज को भी 7 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला लंदन में अवैध तरीके से अर्जित की गयी करोड़ों की संपत्ति के मामले में आया है। नवाज शरीफ को 10 साल जेल की सजा के साथ ही 8 मिलियन पाउंड जुर्माने की सजा भी दी गयी है। साथ ही पाकिस्तान सरकार को इस मामले से जुड़ी लंदन की सभी संपत्तियों को जब्त करने का भी आदेश दिया गया है।

इससे पहले दिन में नवाज शरीफ, मरियम नवाज और सफदर नवाज की 7 दिनों तक फैसला टालने की अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया था। इस दौरान शरीफ परिवार की तरफ से नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज की खराब तबियत का हवाला भी दिया गया। इस मामले में बेटी मरियम नवाज को भी सजा सुनाए जाने से उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बेटी मरियम नवाज को पिता नवाज शरीफ के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो