अर्थतंत्र

शेयर बाजार में 'खूनी कोहराम', सेंसेक्स 1466 अंक टूटकर 57367 पर खुला, निफ्टी के सभी शेयर हुए लाल

निफ्टी के 50 में से 50 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 में 30 शेयर गिरावट दिखा रहे हैं और बीएसई के सभी सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारतीय शेयर बाजार में आज कोहराम मचा हुआ है। शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बाजार खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में ही 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया था। सेंसेक्स आज करीब 1500 अंक नीचे और निफ्टी 370 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला है। आईटी इंडेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है।

निफ्टी के 50 में से 50 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 में 30 शेयर गिरावट दिखा रहे हैं और बीएसई के सभी सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन इंड, मारुति सुजुकी, सनफार्मा, अल्टाटेक सीमेंट, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

क्यों लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी?


फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान से अमेर‍िकी बाजार में भारी ग‍िरावट देखी गई। इसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट का असर डोमेस्टिक मार्केट पर पड़ा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1000 अंक से ज्यादा और नैस्डैक 3.94 फीसदी टूटकर बंद हुआ था। यूरोपीय बाजार में भी कमजोरी रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार