अर्थतंत्र

एयर इंडिया के 45 लाख यात्रियों का डाटा लीक, क्रेडिट कार्ड से लेकर कई निजी जानकारियों में लगी सेंध

एयर इंडिया कंपनी ने जानकारी दी है कि साइबर हमले में यात्रियों की पर्सनल जानकारी चुराई गई है। इसमें करीब 45 लाख यात्रियों का डेटा चुराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया का डेटा लीक हुआ है। कंपनी के मुताबिक, इस घटना ने 45 लाख यात्रियों के डेटा में सेंध लगी है। डेटा लीक में लोगों के नीजि जानकारियां भी लीक हुई हैं। यह हमला फरवरी में इसी साल हुआ था। एअर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है।

Published: 22 May 2021, 10:49 AM IST

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस साइबर हमले में यात्रियों की पर्सनल जानकारी चुराई गई है। इसमें करीब 45 लाख यात्रियों का डेटा चुराया गया है। एयर इंडिया ने इस घटना के बारे में कहा है, "हमें इस बारे में हमारे डाटा प्रोसेसर से पहली सूचना इस साल 25 फरवरी को मिल गई थी। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस बारे में हमारे डाटा प्रोसेसर की तरफ से प्रभावित डाटा की जानकारी सिर्फ 25-03-2021 और 5-04-2021 को दी गई थी। जिन एयरलाइंस कंपनियों पर यह साइबर अटैक हुआ है, उनमें मलेशिया एयरलाइंस, फिनएयर, सिंगापुर एयरलाइंस, लुफ्थांसा और कैथे पैसिफिक भी शामिल हैं।

Published: 22 May 2021, 10:49 AM IST

इस साइबर सिक्योरिटी अटैक में नाम, जन्मतिथि, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, पासपोर्ट डिटेल्स, टिकट की जानकारी, स्टार अलायंस और एअर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर के डेटा चोरी हुए हैं। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा कि क्रेडिट कार्ड का डेटा चोरी हुआ है, पर इसमें सीवीवी या सीवीसी नंबर चोरी नहीं हुए हैं।

Published: 22 May 2021, 10:49 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 May 2021, 10:49 AM IST