
सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखी गई, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,785 रुपए बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम 1,28,625 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,33,924 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,315 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,09,654 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 3.47 प्रतिशत बढ़कर 4,591 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.86 प्रतिशत बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति औंस पर था।
Published: undefined
दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और कच्चे तेल से लेकर प्राकृतिक गैस तक पर्याप्त मात्रा में है। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।
प्रेस ब्रीफ में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) और सीएनजी की आपूर्ति सामान्य है। सरकार पीएनजी विस्तार पर जोर दे रही है और कई कदम उठाए गए हैं। लगभग 2.2 लाख उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हो चुके हैं और करीब 2.5 लाख नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। एलपीजी के मामले में किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर ड्राई-आउट नहीं है (एलपीजी उपलब्ध है)। ऑनलाइन बुकिंग लगभग 92 फीसदी तक पहुंच गई है।
Published: undefined
स्थानीय शेयर बाजार में आई तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति दो सत्र में 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में सुधार देखा गया।
शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्र से तेजी बनी हुई है और इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,577.06 अंक यानी 3.54 प्रतिशत चढ़ा है। बुधवार को 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 75,273.45 अंक पर बंद हुआ।
निवेशकों की सकारात्मक धारणा से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण दो सत्र में 15,80,204.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,01,834.74 करोड़ रुपये हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 6.16 प्रतिशत टूटकर 97.79 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Published: undefined
रुपया बुधवार को 29 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 94.05 (अस्थायी) पर आ गया। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से निवेशक चिंतित हैं।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बावजूद स्थानीय मुद्रा को कोई राहत नहीं मिल सकी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.94 पर खुला। डॉलर के मुकाबले 93.86 से 94.08 की सीमा में कारोबार करने के बाद अंतत: यह 94.05 (अस्थायी) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 29 पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.76 पर बंद हुआ था।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘... हमें उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक चालू वित्त वर्ष में इसे 94 के स्तर पर रखने की कोशिश करेगा और संभवतः इसे 93.30 से 92.80 तक नीचे ले जाएगा। ’’
उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 93.25 से 94.25 के बीच रहने के आसार हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined