अर्थतंत्र

ट्विटर में छंटनी के बीच नए प्रमुख की तलाश में मस्क, बोरिंग कंपनी के सीईओ स्टीव डेविस को मिल सकती है जिम्मेदारी

डेविस पिछले साल मस्क की ट्रांसिशन टीम के हिस्सा के रूप में ट्विटर से जुड़े थे। मस्क ने डेविस को लागत में 500 मिलियन डॉलर की कटौती का काम सौंपा था, लेकिन उन्होंने करीब 1 अरब डॉलर की कटौती की थी। इस सफलता से डेविस मस्क के दाएं हाथ के रूप में उभरे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी के बीच एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए प्रमुख की तलाश तेज कर दी है। चर्चा है कि स्टीव डेविस ट्विटर के नए सीईओ हो सकते हैं। डेविस मस्क के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और वर्तमान में द बोरिंग कंपनी के सीईओ हैं। बोरिंग कंपनी मस्क द्वारा स्थापित एक बुनियादी ढांचा और टनल निर्माण सेवा कंपनी है।

प्लेटफॉर्मर के अनुसार, डेविस पिछले साल मस्क की ट्रांसिशन टीम के हिस्से के रूप में ट्विटर से जुड़े थे। मस्क ने डेविस को लागत में 500 मिलियन डॉलर की कटौती करने का काम सौंपा था, लेकिन अंत में उन्होंने लगभग 1 अरब डॉलर की कटौती की थी। रिपोर्ट में कहा गया है, "खर्च कम करने में उनकी सफलता ने आंतरिक रूप से अटकलें बढ़ा दी हैं कि मस्क उन्हें ट्विटर के अगले सीईओ के रूप में चुनेंगे।"

डेविस ट्विटर पर मस्क के दाएं हाथ के रूप में उभर रहे हैं। उधर ट्विटर में इन दिनों छंटनी के दौर जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट छंटनी ने 200 से अधिक कर्मचारियों को प्रभावित किया है, जिसमें डेविस की महत्वपूर्ण भूमिका थी। छंटनी के नए दौर में उत्पाद प्रबंधक, इंजीनियर और डेटा विज्ञान के कई लोग प्रभावित हुए हैं। कंपनी के सेल्स के कार्यवाहक प्रमुख क्रिस रेडी को भी जाने के लिए कहा गया है।

इस हालिया कटौती के साथ, ट्विटर ने कम से कम चार दौर की छंटनी की है। नवंबर में छंटनी के दौर के बाद और अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं करने के उनके वादे के बावजूद यह हो रहा है, जिसने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के 7,500 कर्मचारियों में से दो-तिहाई को प्रभावित किया है। 2018 में अलग होने से पहले बोरिंग कंपनी का गठन स्पेसएक्स की सहायक कंपनी के रूप में किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा