अर्थतंत्र

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने बंद कीं कई स्कीम, चिदंबरम बोले- निवेशकों और वित्तीय बाजार के लिए गंभीर चिंता का विषय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा अपना छह ऋण योजनाएं बंद करना निवेशकों और वित्तीय बाजार के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की की 8वीं सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने अपनी 6 ऋण योजनाएं बंद करने की घोषणा की है। कंपनी ने ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बांड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर यह फैसला लिया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा अपना छह ऋण योजनाएं बंद करना निवेशकों और वित्तीय बाजार के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कंपनी के फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा छह योजनाओं को बंद करना निवेशकों, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और वित्त बाजारों के लिए चिंता का विषय है।

चिदंबरम ने कहा कि अक्तूबर 2008 के पहले हफ्ते में वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब म्यूचुअल फंडों को तरलता की कमी का सामना करना पड़ा था। सरकार ने तुरंत आरबीआई, सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA), एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और अन्य से सलाह ली थी। एफएसडीसी के साथ एक तत्काल बैठक बुलाई गई थी और दिन के अंत तक इसका समाधान निकाला गया था। अगले दिन सुबह 8 बजे आरबीआई और सेबी के अधिकारियों ने बैठक की थी और केंद्रीय बैंक ने 14 दिन के लिए खास रेपो सुविधा की घोषणा की थी। इस तरह स्थिति का समाधान निकाला गया था।

चिदंबरम ने कहा कि हालांकि आज और कल बाजार बंद हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार जल्द कार्रवाई करेगी और मसले का जल्द समाधान करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी