अर्थतंत्र

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 470 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 1.69 लाख करोड़ स्वाहा

बाजार में गिरावट से निवेशकों के 1.69 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। बुधवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,40,19,877.32 करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को 1,69,335.47 करोड़ रुपये घटकर 1,38,50,541.85 करोड़ रुपये हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अर्थिक मंदी के बीच देश के शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार को भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 470.41 अंक की गिरावट के साथ 36,093.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 576 अंक लुढ़क कर 35,987.80 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 135.85 प्वाइंट नीचे 10,704.80 पर हुई। इंट्रा-डे में 170 प्वाइंट टूटकर 10,670.25 तक फिसल गया था। निफ्टी 7 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है।

बाजार में गिरावट से निवेशकों के 1.69 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। बुधवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,40,19,877.32 करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को 1,69,335.47 करोड़ रुपये घटकर 1,38,50,541.85 करोड़ रुपये हो गया। गिरती अर्थव्यवस्था के बीच शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई से अब तक 11 फीसदी टूट गया है। जून 2019 में बाजार ने रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी।

कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के आखिर में यस बैंक के शेयर में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, केयर रेटिंग्स ने प्रमोटर राणा कपूर की मॉर्गन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर की रेटिंग घटा दी है। इस फैसले के बाद शेयर को लेकर निवेशकों का मूड बिगड़ गया है। केयर रेटिंग्स ने रेटिंग को ‘ए-’ से घटाकर ‘बीबीबी-’ कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Sep 2019, 5:13 PM IST

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट