अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: ग्लोबल दबाव में सर्राफा बाजार धड़ाम, सोना ₹1.37 लाख पर, चांदी में बड़ी गिरावट

ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे MCX पर सोना ₹1.37 लाख और चांदी ₹2.17 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे हाल की रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में ‘करेक्शन’ साफ नजर आ रहा है।

सोने में गिरावट, कीमत ₹1.37 लाख के करीब

अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव में आज ₹1,653 यानी 1.19% की गिरावट आई है। इसके साथ ही सोना फिसलकर ₹1,37,607 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। पिछले कुछ हफ्तों में लगातार तेजी के बाद आई यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत के तौर पर देखी जा रही है।

चांदी में बड़ी टूट, ₹7,800 से ज्यादा की गिरावट

चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख और ज्यादा तेज रहा। 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,824 यानी 3.47% टूटकर ₹2,17,343 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी में आई यह बड़ी गिरावट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो आने वाले शादी-ब्याह के सीजन में ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

निवेशक सोना-चांदी से पैसा निकाल रहे

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और ऊंची ब्याज दरों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया हुआ है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कुछ निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से पैसा निकालकर अन्य विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से सोना-चांदी की कीमतों में यह ‘करेक्शन’ देखने को मिल रहा है।

बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

हालिया गिरावट के बावजूद बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और निवेशकों की रणनीति के आधार पर सोना-चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिससे निवेशकों को सतर्क रहना होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की