
बढ़ते वैश्विक तनावों के चलते घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में जहां सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं चांदी की कीमतें शुरुआती गिरावट से उबरकर ऊपर पहुंच गईं। बाजार में निचले स्तर पर मजबूत खरीदारी के कारण चांदी में तेजी देखी गई।
Published: undefined
दोपहर करीब 1.36 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.22 प्रतिशत यानी 361 रुपए की तेजी के साथ 1,62,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। सोने ने दिन की शुरुआत 1,62,799 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से की थी, जो इसके पिछले बंद भाव 1,61,789 रुपए से ज्यादा था। हालांकि बाद में वैश्विक बाजार से कमजोर संकेत मिलने के चलते इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई।
विशेषज्ञों के अनुसार 1,56,000 से 1,57,000 रुपए का स्तर सोने के लिए मजबूत मांग क्षेत्र बना हुआ है।
एक विश्लेषक के मुताबिक, जब तक सोने की कीमतें इस स्तर के ऊपर बनी रहती हैं, तब तक मध्यम अवधि में तेजी का रुझान बरकरार रहेगा। अगर कीमत 1,65,000 रुपए से ऊपर मजबूती से निकलती है, तो यह 1,75,000 से 1,80,000 रुपए तक की नई तेजी को जन्म दे सकती है।
Published: undefined
दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में सत्र के दौरान मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर खबर लिखे जाने तक मई डिलीवरी वाली चांदी 5,911 रुपए या 2.20 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,74,402 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
चांदी ने 2,69,212 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी, जो इसके पिछले बंद भाव 2,68,491 रुपए से थोड़ा ज्यादा था।
Published: undefined
वहीं, वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,165.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,171.40 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं स्पॉट सिल्वर लगभग स्थिर रहकर 85.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
Published: undefined
बता दें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
इसी बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़त और मजबूत डॉलर के कारण भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 0.3 प्रतिशत गिरकर 92.3575 के स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
इससे पहले इसी सप्ताह रुपया 92.3475 के पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचा था, जिसे गुरुवार को पार कर दिया गया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined