अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: क्या आज सस्ता हुआ सोना-चांदी? खरीदने से पहले जानिए 10 ग्राम का ताजा रेट

13 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर गोल्ड 1,60,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

घरेलू फ्यूचर मार्केट में शुक्रवार, 13 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 172 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। सुबह करीब 10:03 बजे गोल्ड वायदा 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,60,099 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Published: undefined

एमसीएक्स पर सोने की चाल

कारोबार की शुरुआत में गोल्ड फ्यूचर 1,60,251 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,60,271 रुपये पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने 1,60,401 रुपये का हाई लेवल भी छुआ, लेकिन बाद में इसमें हल्की नरमी देखी गई। बाजार में निवेशकों की सतर्कता के बीच सोने की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव जारी है।

Published: undefined

चांदी के दाम में भी नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2,67,397 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,66,001 रुपये पर की थी और कारोबार के दौरान इसका हाई लेवल 2,69,186 रुपये तक पहुंचा।

Published: undefined

शहरों में सोने के दाम

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,390 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,47,930 रुपये और 18 कैरेट 1,21,080 रुपये पर बिक रहा है।

  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,240 रुपये और 22 कैरेट 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  •  चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,560 रुपये जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,000 रुपये पर है।

  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,240 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

इसके अलावा अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर के आसपास बने हुए हैं।

Published: undefined

चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,800 रुपये में बिक रही है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब 28,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,900 रुपये और मुंबई में 2,799 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined