अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी सस्ते, क्या आज खरीदने का सही मौका? जानिए आपके शहर में ताजा भाव

पिछले एक हफ्ते में सोना ₹3,275 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹9,330 प्रति किलो तक सस्ती हुई है। वैश्विक तनाव के बीच कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वैश्विक स्तर पर ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सोने और चांदी के दामों में बड़ी बढ़त देखने को नहीं मिल रही है। उल्टा, पिछले एक हफ्ते के दौरान इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Published: undefined

एक हफ्ते में सोना-चांदी हुए सस्ते

पिछले हफ्ते के अंत में यानी 6 मार्च 2026 को सोने की कीमत करीब 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी का भाव उस दिन 2,68,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

हालांकि पूरे सप्ताह के उतार-चढ़ाव को देखें तो सोने की कीमत में करीब 3,275 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी भी करीब 9,330 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।

Published: undefined

चांदी की कीमत

आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,750 रुपये चल रहा है। यानी 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये खर्च करने होंगे।

वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये दर्ज की गई है।

Published: undefined

बड़े शहरों में सोने के दाम

गुड रिटर्न के अनुसार, आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,46,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,890 रुपये पर बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,660 रुपये, 22 कैरेट 1,46,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,020 रुपये, 22 कैरेट 1,47,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

इसी तरह कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,59,710 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

Published: undefined

अनिश्चित समय में सुरक्षित निवेश

सोना और चांदी को लंबे समय से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देखा जाता है। जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक या राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती है, तब निवेशक अक्सर इन कीमती धातुओं की ओर रुख करते हैं। यही कारण है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना और चांदी निवेशकों के बीच आज भी भरोसेमंद विकल्प बने हुए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined