अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर गोल्ड टूटा, जानें आज का ताजा रेट

MCX पर आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड करीब ₹1,100 टूटा जबकि सिल्वर ₹3,500 से ज्यादा गिरा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार 9 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आमतौर पर वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन आज बाजार में उल्टा रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों ही दबाव में कारोबार करते नजर आए।

Published: undefined

MCX पर सोने की कीमत में गिरावट

एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1139 रुपये गिर चुका था। सोना 1,60,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,61,634 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 9:55 बजे गोल्ड फ्यूचर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,60,672 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली।

Published: undefined

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.32 प्रतिशत या 3,534 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,751 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,497 रुपये प्रति किलो के स्तर पर की थी और कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,67,498 रुपये रहा।

Published: undefined

प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,800 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए करीब 28,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,900 रुपये चल रहा है।

Published: undefined

बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में अलग-अलग स्तर देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1,50,140 रुपये और 18 कैरेट 1,22,870 रुपये पर है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,630 रुपये, 22 कैरेट 1,49,990 रुपये और 18 कैरेट 1,22,720 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,63,090 रुपये, 22 कैरेट 1,49,500 रुपये और 18 कैरेट 1,30,000 रुपये है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,630 रुपये और 22 कैरेट 1,49,990 रुपये पर है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,63,690 रुपये और 22 कैरेट 1,50,040 रुपये दर्ज किया गया है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,61,830 रुपये और पटना में 1,61,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।  

Published: undefined