अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट

सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम फिर से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.76 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गया है। 

सुबह 10:22 पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,010 रुपए पर पहुंच गया है और चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 3.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,76,411 रुपए पर था।

Published: undefined

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.42 प्रतिशत बढ़कर 89.105 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

Published: undefined

क्यों चढ़ा सोने-चांदी का भाव?

सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था।

इसके अलावा, सोने और चांदी में तेजी की एक वजह वैश्विक अस्थिरता को माना जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान "बहुत जल्द" समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें।

वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ईरानी के सरकारी मीडिया पर कहा कि यह वाशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि संघर्ष कब समाप्त करना है।

इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

Published: undefined

देश के टॉप 5 शहरों में सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 162,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 148,555 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 162,340 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 148,812 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद, कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 162,130 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 148,619 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का दाम 162,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट की कीमत 149,252 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 162,470 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट की कीमत 148,93 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 162,780 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 149,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined