
लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज सोना और चांदी दोनों में फिर से तेजी देखने को मिली। शुरुआती कमजोरी के बावजूद निवेशकों की खरीदारी लौटने से दोनों कीमती धातुओं के दाम संभल गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना और चांदी करीब आधा प्रतिशत तक मजबूत हुए, जिससे बाजार में नई हलचल देखने को मिली।
Published: undefined
एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,270 रुपये के मुकाबले 727 रुपये की कमजोरी के साथ 1,40,672 रुपये पर खुला। हालांकि कारोबार शुरू होने के कुछ ही समय बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी और सुबह 9:45 बजे तक सोना 240 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,510 रुपये पर पहुंच गया।
दिन के कारोबार के दौरान सोने ने 1,40,543 रुपये का निचला स्तर और 1,41,989 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। इससे संकेत मिला कि शुरुआती दबाव के बाद बाजार में मांग फिर मजबूत हुई है।
Published: undefined
चांदी की कीमतों में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला। 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाला चांदी का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,13,075 रुपये के मुकाबले 2,767 रुपये की कमजोरी के साथ 2,10,308 रुपये पर खुला था। लेकिन बाद में इसमें भी तेजी लौट आई।
खबर लिखे जाने तक चांदी 989 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,14,064 रुपये पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,10,043 रुपये का न्यूनतम और 2,13,075 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की चाल अलग-अलग रही। कॉमेक्स पर सोना 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,011.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.388 डॉलर प्रति औंस पर थी।
हालांकि लंबी अवधि के आंकड़े अब भी दोनों धातुओं पर दबाव दिखाते हैं। डॉलर में सोना पिछले छह महीनों में 11.39 प्रतिशत गिरा है। वहीं तीन महीनों में इसमें 12.19 प्रतिशत और एक महीने में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
Published: undefined
चांदी का प्रदर्शन भी हाल के महीनों में कमजोर रहा है। पिछले छह महीनों में चांदी 25.75 प्रतिशत, तीन महीनों में 20.82 प्रतिशत और एक महीने में 24 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुकी है। वहीं पिछले एक सप्ताह में ही चांदी की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
ऐसे में गुरुवार को देखने को मिली तेजी ने बाजार को कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन हाल के महीनों की बड़ी गिरावट अभी भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined