
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम बैठक से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं, जहां चांदी में 1.31% और सोने में 0.68% तक की तेजी देखी गई। बाजार में निवेशक फेड के फैसले से पहले सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
Published: undefined
सुबह 9:41 बजे, 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट के तहत सोना 1,061 रुपये बढ़कर 1,56,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,56,649 रुपये का निचला और 1,56,996 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, जिससे संकेत मिलता है कि तेजी के बावजूद बाजार सीमित दायरे में बना हुआ है।
वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 3,353 रुपये या 1.31% की बढ़त के साथ 2,59,885 रुपये पर कारोबार कर रही थी। चांदी का अब तक का न्यूनतम स्तर 2,58,338 रुपये और अधिकतम स्तर 2,61,457 रुपये दर्ज किया गया।
Published: undefined
सोने और चांदी में यह तेजी मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की ब्याज दरों पर होने वाली बैठक से पहले देखी जा रही है। यह दो दिवसीय बैठक 17 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च को अपने फैसले का ऐलान करेगी।
मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, खासकर युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण इस बार की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। निवेशक इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि फेड ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाता है।
Published: undefined
बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी का बड़ा कारण ब्याज दरों में कटौती रहा है। लेकिन अगर इस बार फेड दरों को स्थिर रखता है या महंगाई बढ़ने के संकेत देता है, तो यह कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है।
ऐसे में निवेशक फिलहाल सतर्क बने हुए हैं और बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Published: undefined
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के चलते बीते एक महीने में कच्चे तेल की कीमतों में 50% से ज्यादा की तेजी आई है। इसका सीधा असर वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता बढ़ी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined