
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच राहत के संकेत मिलते ही वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है। मंगलवार के शाम के सत्र में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी की संभावना जताई जा रही है, जबकि कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे निवेशकों के रुख में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
Published: undefined
वैश्विक संकेतों के चलते सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। स्पॉट गोल्ड करीब 2.39 प्रतिशत बढ़कर 4,619.14 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2 प्रतिशत बढ़कर 4,649.26 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे।
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 4.82 प्रतिशत बढ़कर 73.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 4.44 प्रतिशत बढ़कर 73.705 डॉलर पर ट्रेड करता दिखा।
Published: undefined
घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने का जून वायदा 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,47,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का मई वायदा मामूली बढ़त के साथ 2,29,033 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।
हालांकि, महीने के स्तर पर सोने पर दबाव बना हुआ है। ऊर्जा कीमतों में तेजी और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की कमजोर उम्मीदों के कारण सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
Published: undefined
बाजार का माहौल उस समय सुधरता नजर आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से जुड़ी खबरों में संकेत मिले कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई खत्म करने की दिशा में बढ़ सकते हैं। इससे वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की भावना मजबूत हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह नहीं खुला हो, अमेरिका फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोक सकता है और बाद में इस महत्वपूर्ण तेल मार्ग को खोलने की कोशिश कर सकता है।
Published: undefined
इन घटनाक्रमों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड करीब 2.37 प्रतिशत गिरकर 104.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 2 प्रतिशत गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।
वहीं, हालिया तेजी के बावजूद इस महीने सोने की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है, जो अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट हो सकती है। हालांकि तिमाही आधार पर कीमतें अब भी करीब 5 प्रतिशत ऊपर बनी हुई हैं।
Published: undefined
महावीर जयंती के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद हैं, लेकिन वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों के मनोबल में सुधार देखने को मिल सकता है। एमसीएक्स का शाम का सत्र शाम 5 बजे से 11:30 बजे तक खुलेगा।
साथ ही, गिफ्ट निफ्टी करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined