
सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोन और चांदी क्रमश: 11 हजार रुपए और 28 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम बीते हफ्ते 11,181 रुपए कम होकर 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,399 रुपए पर था।
Published: undefined
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,34,852 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,45,093 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,414 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,799 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 28,124 रुपए कम होकर 2,32,364 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,60,488 रुपए प्रति किलो था।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीता हफ्ता सोने के लिए 15 वर्षों में सबसे खराब रहा है और इस दौरान सोने के दाम में 9.6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, जो कि सितंबर 2011 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। कॉमेक्स पर सोने का दाम घटकर 4,574.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि एक हफ्ते पहले 5,061.70 डॉलर प्रति औंस थी।
वहीं, चांदी का भी ऐसा ही हाल रहा। बीते एक हफ्ते में चांदी में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का दाम कम होकर 69.66 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि पहले 81.343 डॉलर प्रति औंस था।
Published: undefined
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह मुनाफावसूली और डॉलर का मजबूत होना है, जिससे निवेशक कीमती घातुओं से घटकर दूसरे निवेश उपकरणों की तरफ रुख कर रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined