अर्थतंत्र

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जनहित याचिकाओं और सेबी की ओर से की गई है ये मांग

सेबी ने अपनी याचिका में कहा कि उसने 11 देशों के मार्केट रेगुलेटर से संपर्क कर यह जानकारी मांगी है कि क्या अडानी ग्रुप ने अपने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध शेयरों के मामले में किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन किया है।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं और सेबी की ओर से रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सेबी ने अडानी समूह द्वारा स्टॉक हेरफेर के हिंडनबर्ग आरोपों की जांच पूरी करने के लिए छह महीने के विस्तार की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Published: undefined

सेबी ने अपनी याचिका में कहा कि उसने 11 देशों के मार्केट रेगुलेटर से संपर्क कर यह जानकारी मांगी है कि क्या अडानी ग्रुप ने अपने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध शेयरों के मामले में किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन किया है। नियामक ने कहा, 'किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विभिन्न स्रोतों से मिले दस्तावेजों का गहन विश्लेषण करना होगा।' 

सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च को पारित एक आदेश में सेबी को तेजी से जांच समाप्त करने और स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।

Published: undefined

अडानी ग्रुप की जांच का मामला तब आया, जब इस साल की शुरुआत में अमेरिका की एक शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी किया। इस रिपोर्ट में अरबपति गौतम अडानी की अगुआई वाले ग्रुप पर टैक्स हैवन देशों का इस्तेमाल और शेयरों की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। यह मामला सुप्रीर्ट कोर्ट भी पहुंचा था, जिसके बाद कोर्ट ने 2 मार्च को सेबी को इस मामले की जांच करने और 2 महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। हालांकि सेबी ने अपनी नई याचिका में कोर्ट से जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का समय मांगा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान

  • ,
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, बर्फबारी से बदला उत्तराखंड-हिमाचल का मौसम, अलर्ट जारी

  • ,
  • केरल चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किस दिग्गज को कहां से मिला टिकट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • असम चुनाव: कांग्रेस ने कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट