
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपये की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 73.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के कुछ ही देर बाद रुपये में गिरावट बढ़ी और 73.70 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया।
Published: undefined
इससे पहले बुधवार को रुपया 43 पैसे कमजोर होकर 73.34 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को 42 पैसे की गिरावट में 72.91 रुपए प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया बुधवार को 35 पैसे टूटकर 73.26 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में यह 72.90 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। लेकिन, इसके बाद पूरे समय रुपये पर दबाव रहा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined