अर्थतंत्र

शेयर बाजार में कोहराम, 750 अंक तक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी नीचे  

भारतीय शेयर बाजार का हाल बेहाल है। गुरुवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।सेंसेक्स 462.80 अंक लुढ़क कर 37,018.32 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान में 787 प्वाइंट गिरकर 36,694.18 तक फिसल गया था। निफ्टी 138 अंक के नुकसान में रहा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय शेयर बाजार का हाल बेहाल है। गुरुवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।सेंसेक्स 462.80 अंक लुढ़क कर 37,018.32 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान में 787 प्वाइंट गिरकर 36,694.18 तक फिसल गया था। निफ्टी 138 अंक के नुकसान में रहा। इसने 10980 पर कारोबार खत्म किया। इंट्रा-डे में 237 प्वाइंट टूटकर 10,881 तक आ गया था। आखिरी घंटे में रिकवरी की वजह से नुकसान कम हुआ।

Published: 01 Aug 2019, 4:24 PM IST

हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और 3 बजे सेंसेक्स करीब 675 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक गिरकर 10,921 पर देखा गया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार असर डाल रहा है। करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया। इसे ही बाजार के गोता लगाने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Published: 01 Aug 2019, 4:24 PM IST

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 12 बजे जहां करीब 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं बाद में करीब 550 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। दोपहर बाद 2 बजे सेंसेक्स 567 अंकों की गिरावट के साथ 36,913 पर दिखाई दिया था। वहीं एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 भी काफी 146 अंकों का गोता लगाकर 10,939 के स्तर से नीचे चला गया है था।

Published: 01 Aug 2019, 4:24 PM IST

दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 469 अंक का गोता लगाकर 37,012 पॉइंट्स पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयरों में बढ़त दिखाई दी, जिनमें पावर ग्रिड, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलिवर हैं। उधर, निफ्टी 105.60 अंक नीचे 10,979.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के 8 शेयरों में बढ़त थी जबकि बाकी 42 लाल निशान पर देखे गए।

Published: 01 Aug 2019, 4:24 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Aug 2019, 4:24 PM IST