अर्थतंत्र

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2,400 पॉइंट गिरा, निफ्टी भी धड़ाम,10 महीने के सबसे निचले स्तर पर मार्केट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही 2400 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं Nifty ने 700 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट का माहौल बन गया और प्रमुख सूचकांक भारी दबाव में आ गए।

BSE Sensex अपने पिछले बंद 78,918.90 के मुकाबले गिरावट के साथ 77,056.75 पर खुला। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में यह और फिसलकर करीब 76,424 के स्तर तक पहुंच गया, यानी इसमें 2400 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

Published: undefined

निफ्टी भी धड़ाम, 700 अंक तक टूटा

वहीं दूसरी ओर Nifty 50 भी कमजोरी के साथ खुला। पिछले शुक्रवार को 24,450 पर बंद हुआ निफ्टी सोमवार को 23,868 के स्तर पर ओपन हुआ और थोड़ी ही देर में करीब 700 अंक गिरकर 23,697 के आसपास पहुंच गया।

Published: undefined

क्या है गिरावट के पीछे का कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। खासकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए निवेशकों ने बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली की, जिसका सीधा असर सूचकांकों पर दिखाई दिया।

इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को दिनभर की कमजोरी के बाद सेंसेक्स करीब 1097 अंक गिरकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 315 अंक फिसलकर क्लोज हुआ था। लगातार गिरावट के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

Published: undefined