अर्थतंत्र

महंगाई का एक और झटका! सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी में की भारी बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई

सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क को भी 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा भारत सरकार ने हवाई जहाज के ईंधन (ATS) और पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारत में सोना महंगा होने वाला है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक सूचना के अनुसार सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क को 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। सरकार की ओर से कहा है कि चालू खाता घाटे को कम करने में मदद के लिए ये कदम उठाया गया है।

इसके अलावा भारत सरकार ने हवाई जहाज के ईंधन (ATS) और पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर तक एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी में इजाफा करने का फैसला लिया गया है। वहीं, हवाई जहाज के ईंधन एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 6 रुपये प्रति लीटर सेंट्रल एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों के बढ़ने के बाद ऑयल प्रोड्यूसर्स को होने वाले अप्रत्याशित फायदे को कंट्रोल करने के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर भी 23,230 रुपये प्रति टन का एक्स्ट्रा टैक्स लगाने का निर्णय लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट