अर्थतंत्र

तेल की कीमतों की मार जारी, देश में लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार चौथा दिन है। 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमतों में अब पिछले 23 दिनों में से 19 बार बढ़ोतरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जनता पर महंगाई की मार जारी है। देश में एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में फिर से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अपने उच्चतम स्तर 105.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.77 रुपये प्रति लीटर हो गई। मुंबई में डीजल अब 102.52 रुपये प्रति लीटर जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 94.57 रुपये है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार चौथा दिन है। 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमतों में अब पिछले 23 दिनों में से 19 बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में इस दौरान इसकी खुदरा कीमत में 5.95 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

डीजल की कीमतों में तेजी से वृद्धि के साथ, देश के कई हिस्सों में ईंधन अब 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक पर मिल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की