
देश की जनता पर महंगाई की चौतरफा वार जारी है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिससे राजधानी दिल्ली सहित देश के आधिकांश हिस्सो में इसकी कीमत नए स्तर पर पहुंच गईं जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली में शनिवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर के पर पहुंच गई।
वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 107.83 और डीजल के दाम 97.45 पहुंच गई है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.49 और डीजल के दाम 94.39 पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 102.08 और डीजल के दाम 93.02 हो गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए