
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 73.24 के स्तर पर खुला, जो अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 73.33 के स्तर पर है। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं शेयर बाजार में भी शुरआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156 अंक गिरावट के साथ 36,370 के स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला निफ्टी 54 अंक गिरकर 10,954 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये से जुड़े आंकड़े:
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Oct 2018, 10:02 AM IST