अर्थतंत्र

ओपनएआई से बर्खास्त हुए सैम आल्टमैन ने किया माइक्रोसॉफ्ट ज्वॉइन, सत्या नडेला ने किया ऐलान

एक्स पर एक पोस्ट में नडेला ने कहा, ''हम इस खबर को शेयर करते हुए उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन अपने साथियों के साथ एक नई एडवांस एआई रिसर्च टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे।''

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी अपने एडवांस एआई रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए ओपनएआई के पूर्व सीईओ सैम अल्टमैन और सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन को काम पर रख रही है।

ऑल्टमैन, जिन्हें पिछले हफ्ते ओपनएआई ने सीईओ के पद से बर्खास्त किया था, कंपनी में वापसी को लेकर चर्चा में थे, लेकिन चैटजीपीटी डेवलपर ने पूर्व ट्विच सीईओ एम्मेट शीयर को अंतरिम सीईओ के रूप में नियुक्त किया।

एक्स पर एक पोस्ट में नडेला ने कहा, ''हम इस खबर को शेयर करते हुए उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन अपने साथियों के साथ एक नई एडवांस एआई रिसर्च टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे।''

उन्होंने कहा, "हम उनकी सफलता के लिए जरूरी संसाधन प्रदान करने के लिए तेजी से आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं।'' नडेला ने कहा, "हम एम्मेट शियर और ओपनएआई की नई नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। इस साल जनवरी में, इसने एआई सफलताओं में तेजी लाने के लिए मल्टी ईयर, अरबों डॉलर के निवेश के जरिए ओपनएआई के साथ लॉन्ग टर्म पार्टनशिप के तीसरे फेज की घोषणा की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन लाभों को व्यापक रूप से दुनिया के साथ साझा किया जाए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत