
खाड़ी क्षेत्र में फौजी तनाव से कच्चे तेल में आग लगी हुई है। तेल के दाम में जोरदार उछाल आया है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार को एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इससे पहले सितंबर में सऊदी अरामको पर हमले के बाद ब्रेंट का भाव 70 डॉलर से ऊपर उछला था। अमेरिका और ईरान के बीच ठन जाने से खाड़ी क्षेत्र में फौजी तनाव गहराता जा रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को दो फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जबकि भारतीय वायदा बाजार में कच्चे तेल के भाव में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर पूर्वाह्न् 11.06 बजे कच्चे तेल के जनवरी अनुबंध में 142 रुपये यानी 3.16 फीसदी की तेजी के साथ 4,641 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दाम में 4,670 रुपये प्रति बैरल तक का उछाल आया।
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट्र क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 2.36 फीसदी की तेजी के साथ 70.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 70.75 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। इससे पहले ब्रेंट का दाम 16 सितंबर, 2019 को 71.95 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था।
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST
वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के फरवरी अनुबंध में दो फीसदी की तेजी के साथ 64.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम साढ़े तीन महीने के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST
अमेरिका और ईरान के बीच टकराव से खाड़ी क्षेत्र में फौजी तनाव बना हुआ है और इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इराक पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दिए जाने से खाड़ी क्षेत्र का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में तेल के दाम में तेजी बनी रह सकती है।
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (एनर्जी और करेंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र से दुनिया को 40 फीसदी से ज्यादा तेल की आपूर्ति होती है और फौजी तनाव की स्थिति में तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे कीमतों में और तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि ब्रेंट क्रूड में 70-75 डॉलर प्रति बैरल तक जा जा सकता है, जबकि डब्ल्यूटीआई का भाव 68 डॉलर प्रति बैरल को छू सकता है।
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Jan 2020, 3:44 PM IST