अर्थतंत्र

फिर लगा महंगाई का झटका, CNG-PNG के दाम बढ़े, 10 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें

एक बार फिर पीएनजी और सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। पीएनजी के दाम दो रुपये प्रति एससीएम बढ़ाए गए हैं। वहीं, सीएनजी की कीमत में करीब 2.50 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की जनता को फिर महंगाई का झटका लगा है। एक बार फिर पीएनजी और सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। आईजीएल ने पीएनजी गैस के दाम में दो रुपये का इजाफा कर दिया है। आईजीएल के अनुसार, घरेलू पीएनजी के दाम दो रुपये प्रति एससीएम बढ़ाए गए हैं। नए दाम आज से प्रभावी हो गए हैं। कीमतें बढ़ने के बाद गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी के दाम 34.86/SCM हो गई है। यह 10 दिन में दूसरी बार है जब पीएनजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

सीएनजी गैसे की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी की कीमत में करीब 2.50 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। दिल्ली में सीएनजी 49.76 रुपये प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 56.02 रुपये प्रति मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में सीएनजी का दाम 58.20 रुपये प्रति किलो हो गया है। 10 दिन के भीतर दूसरी बार दिल्ली एनसीआर और दूसरे जगहों पर सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे पहले 2 अक्टूबर को सीएनी के दाम दाम बढ़े थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे